पिछले सप्ताह, 2025 वैश्विक व्यापार और निवेश संवर्धन शिखर सम्मेलन चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित किया गया। उस मौके पर, चीन में अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष माइकल हार्ट ने कहा कि टैरिफ युद्ध एक “तथ्य सत्यापन” की तरह है जो साबित करता है कि चीन अमेरिकी वस्तुओं के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और अमेरिकी वस्तुओं की आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
वहीं, जेपी मॉर्गन चेस और कई अन्य अमेरिकी कंपनियों ने कहा है कि वे चीन में निवेश करना जारी रखेंगे, चीनी बाजार में अपनी उपस्थिति को बढ़ाएंगे, और चीन के आर्थिक विकास और नवाचार में भाग लेंगे।
28 मई को, चीन की राजधानी पेइचिंग में चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता माओ निंग ने इसके बारे में चर्चा करते हुए कहा कि चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों का सार पारस्परिक लाभ और उभय जीत है।
उन्होंने कहा कि विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग से दोनों देशों की कंपनियों और उपभोक्ताओं को ठोस लाभ हुआ है। जिनेवा में चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक वार्ता के बाद अमेरिकी खरीदारों के ऑर्डरों में भारी वृद्धि हुई और चीन-अमेरिका शिपिंग बाजार में जहाज मिलना मुश्किल हो गया, जो दोनों देशों के बीच भारी दोतरफा मांग को पूरी तरह से दर्शाता है।
माओ निंग ने यह भी कहा कि संरक्षणवाद से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। चीन अमेरिकी कंपनियों सहित सभी देशों की कंपनियों का चीन में संचालन और विकास करने, सहयोग को गहरा करने, एक साथ अवसर पैदा करने, और भविष्य को साझा करने का स्वागत करता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)