Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-ग्रीस सभ्यता आपसी सीख केंद्र का स्थापना समारोह आयोजित

February 21, 2023

चीन-ग्रीस सभ्यता आपसी सीख केंद्र का स्थापना समारोह आयोजित

ग्रीस के स्थानीय समय के अनुसार, 20 फरवरी को चीन-ग्रीस सभ्यता आपसी सीख केंद्र का स्थापना समारोह ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित हुआ। चीनी उप प्रधानमंत्री सुन छुनलान ने समारोह में राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा केंद्र परिषद के सदस्यों को भेजे गए जवाबी पत्र को पढ़कर सुनाया और भाषण दिया। ग्रीस के उप प्रधानमंत्री पनागियोटिस पिक्रममेनोस ने समारोह में भाग लिया। सुन छुनलान के मुताबिक, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने जवाबी पत्र में चीन-ग्रीस सभ्यता आपसी सीख केंद्र की स्थापना के महत्व की अत्यधिक प्रशंसा की और एक बार फिर सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख की वकालत की। उन्होंने कहा कि सभी सभ्यताओं के सार का अच्छा उपयोग करना और मानव सभ्यता के सामने मौजूद प्रमुख अंतर्विरोधों और समस्याओं को हल करना निश्चित रूप से एक सदी की बदलती परिस्थितियों में कई सभ्यताओं के सह-जीवन का नेतृत्व करेंगे और मानव जाति के साझा भाग्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देंगे।

सुन छुनलान ने कहा कि चीनी और ग्रीक उच्च विद्यालयों द्वारा स्थापित यह केंद्र द्विपक्षीय संबंध के विकास और वैश्विक सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान की ऐतिहासिक उपलब्धि है। दोनों पक्षों को इस केंद्र की स्थापना से लाभ उठाकर चीनी और ग्रीक प्राचीन सभ्यताओं के आदान-प्रदान और आपसी सीख को और व्यापक रूप से आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि सभ्यताओं के बीच आपसी सीख का एक मॉडल बनाया जा सके। वहीं, पिक्रममेनोस ने ग्रीक सरकार की ओर से केंद्र की स्थापना पर बधाई दी, और दो महान प्राचीन सभ्यताओं के बीच तुलनात्मक शोध को मजबूत करने, दोनों देशों के छात्रों और विद्वानों के बीच संबंधों को मजबूत करने, दोनों देशों के लोगों के बीच बेहतर तरीके से आपसी समझ को बढ़ावा देने, और विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक सहयोग को बढ़ावा देने की आशा की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें