Site icon Dainik Savera Times

चीन और अमेरिका के बीच एक आर्थिक कार्य समूह की स्थापना

 

चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग और अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन चीन और अमेरिका के राष्ट्रपतियों द्वारा इंडोनेशिया के बाली द्वीप में मुलाकात के दौरान हासिल की गई महत्वपूर्ण सहमति को अमल में लाने के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं, चीन और अमेरिका आर्थिक कार्य समूह स्थापित करने पर सहमत हुए, जिसमें “आर्थिक कार्य समूह” और “वित्तीय कार्य समूह” दो कार्य समूह शामिल हैं।

चीनी और अमेरिकी वित्त मंत्रालय के उप मंत्री स्तर के अधिकारी “आर्थिक कार्य समूह” का नेतृत्व करते हैं। जहां तक “वित्तीय कार्य समूह” का सवाल है, इसका नेतृत्व चीनी जन बैंक और अमेरिकी वित्त मंत्रालय के उप मंत्री स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इसके अलावा, दोनों कार्य समूह आर्थिक और वित्तीय क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों पर संचार और आदान-प्रदान को मजबूत करने के लिए नियमित और अनियमित बैठकें करेंगे।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version