Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने चीनी विदेश मंत्री से की मुलाकात

January 11, 2023

इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने चीनी विदेश मंत्री से की मुलाकात

10 जनवरी को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीअहमद ने अदीसअबाबा में चीन के नए विदेश मंत्री छिन कांग से भेंट की हैं। इस मौके पर अभी अहमद ने कहा कि आपने पद संभालने के बाद इथियोपिया को अपनी विदेश यात्रा का पहला पड़ाव चुना, जिससे हमारी गहरा मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों का महत्व जाहिर हुआ है ।इथियोपिया ने चीन के साथ बुनियादी संस्थापन, हरित अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग पार्क निर्माण आदि क्षेत्रों के सहयोग में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। इथियोपिया अधिक चीनी उद्यमों के निवेश का स्वागत करता है।

छिन कांग ने कहा कि राष्ट्रपति शीचिनफिंग के नेतृत्व में चीन चौतरफा तौर पर चीनी आधुनिकीकरण बढ़ाएगा, शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर डटकर कायम रहेगा, वैदेशिक खुलेपन की बुनियादी राष्ट्रीय नीति और पारस्परिक लाभ व साझी जीत वाली खुली रणनीति का पालन करेगा और परिवर्तित विश्व के लिए अधिक स्थिरता ,निश्चितता और सकारात्मक ऊर्जा लाएगा ,जिससे विभिन्न देशों के विकास को नये मौका भी मिलेंगे।

छिन कांग ने कहा कि राजनयिक संबंधों की स्थापना के 5 दशकों में चीन और इथियोपिया ने एक दूसरे को मदद देकर विकासशील देशों की एकजुटता और सहयोग का मिसाल कायम की है ।हम विभिन्न क्षेत्रों में दोनों पक्षों के सहयोग का विस्तार करने को तैयार हैं। आशा है कि इथियोपिया बेहतर वाणिज्यिक वातावरण प्रदान करेगा और चीनी नागरिकों व संस्थानों की सुरक्षा तथा वैध हितों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें