Site icon Dainik Savera Times

US-Russia के बीच हुई कैदियों की अदला बदली

संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी हवाईअड्डे पर रूसी नागरिक विक्टर बाउट और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्रिटनी ग्राइनर की अदला बदली हुई। रूस के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी हैं। मंत्रालय ने गुरुवार को टेलीग्राम पर जारी एक बयान में कहा, “वाशिंगटन ने विनिमय योजना में बाउट को शामिल करने पर बातचीत से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। फिर भी, रूस ने हमारे हमवतन को बचाने के काम करना जारी रखा।” अमेरिका की ओर से भी कैदियों की अदला बदली की पुष्टि की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएनबीए स्टार ब्रिटनी ग्राइनर को फरवरी 2022 में मॉस्को हवाई अड्डे से उनके सामान में भांग के तेल से भरे कारतूस पाए जाने के बाद हिरासत में लिया गया था और अगस्त में उसे नशीली दवाओं की तस्करी के लिए नौ साल की जेल और दस लाख रूबल (15,773 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया गया था। वहीं अमेरिका के अनुरोध पर थाईलैंड की पुलिस ने 2008 में रूस के हथियार कारोबारी विक्टर बाउट को विदेशी आतंकवादी समूह को हथियार बेचने के आरोप में बैंकॉक में गिरफ्तार किया। उसे 2010 में अमेरिका को प्रत्यर्पित किया गया था और 2012 उसे एक करोड 50 लाख अमेरिकी डॉलर के जुर्माने के साथ 25 साल की सजा सुनाई गई थी।

Exit mobile version