Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी संवाददाता द्वारा नामीबिया के राष्ट्रपति के साथ विशेष बातचीत

October 5, 2024

सीएमजी संवाददाता द्वारा नामीबिया के राष्ट्रपति के साथ विशेष बातचीत

चीन-अफ्रीका सहयोग मंच का पेइचिंग शिखर सम्मेलन पिछले महीने सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इसके अवसर पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाता ने नामीबिया के राष्ट्रपति नांगोलो मबुम्बा के साथ एक विशेष बातचीत की। इस खास चर्चा में नांगोलो मबुम्बा ने चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन का उच्च मूल्यांकन किया और कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन है। उन्होंने कहा कि जब विकास की बात होती है तो चीन का जिक्र जरूर होता है।

उनका मानना ​​है कि चीन और अफ्रीकी देशों को दुनिया के लिए शांतिपूर्ण और स्थिर माहौल बनाने के लिए एक साथ सहयोग करना चाहिए। ताकि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और तकनीक जैसे क्षेत्रों में विकास उपलब्धियों का लाभ साझा करने को सुनिश्चित किया जा सके। यदि ऐसा किया जा सकता है, तो चीन और अफ्रीका एक साथ विकास और प्रगति करेंगे, जिससे दुनिया भर के लोगों के लिए वास्तविक समृद्धि आएगी।

नांगोलो म्बुम्बा के विचार में चीन द्वारा शुरू की गई “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण पहल का ध्यान विकास की आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित है। इस पहल से न केवल एक देश को लाभ होता है, बल्कि आर्थिक, व्यापार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में कई पक्षों के विकास को भी बढ़ावा मिलता है। ये बहुत जरूरी है। इसलिए,चीन-अफ्रीका सहयोग मंच बहुत महत्वपूर्ण और विशेष है। नांगोलो म्बुम्बा ने आगे कहा कि उनके नेतृत्व में नामीबियाई प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य शिखर सम्मेलन की व्यवस्था से बहुत संतुष्ट थे।

प्रतिनिधिमंडल ने चीनी अधिकारियों के साथ व्यापार, खनन और नई ऊर्जा के विकास जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा की। नामीबिया विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग करना जारी रखेगा।
चीन के साथ सम्बंध के विषय पर नांगोलो म्बुम्बा ने कहा कि चीन और नामीबिया सुख-दुख साझा करने वाले भाई हैं। साथ ही, चीन और अफ्रीका ईमानदारी से सहयोग का एक मॉडल हैं। इसके अलावा उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित तीन प्रमुख वैश्विक पहलों की भी सराहना की। उनका मानना ​​है कि अधिक न्यायसंगत और समावेशी अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने में इन चीनी पहलों का महत्व दूरगामी होता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें