Site icon Dainik Savera Times

सीएमजी के साथ म्यांमार के राष्ट्रपति का विशेष साक्षात्कार

मिन आंग हलाइंग ने म्यांमार के राष्ट्रपति बनने के बाद हाल ही में चीन की पहली राजकीय यात्रा की ।इस दौरान उन्होंने चाइना मीडिया ग्रुप को एक विशेष साक्षात्कार दिया ।उन्होंने कहा कि म्यांमार और चीन के बीच भाइयों जैसी गहरी मित्रता है ।नये युग में चीन ने बड़ी प्रगति हासिल की ,जो म्यांमार के लिए सीखने के योग्य है ।उन्होंने बेल्ट एंड रोड पहल से म्यांमार के लिए लाये गये विकास के मौके की भी प्रशंसा की ।

मिन आंग हलाइंग ने बातचीत में बताया कि म्यांमार और चीन की आवाजाही का बहुत लंबा इतिहास है ।दोनों देश अच्छे पड़ोसी देश हैं ,जो दो हजार से अधिक किमी. की सीमा साझा करते हैं ।दोनों देशों ने सुख दुःख की समान भागीदारी के साझा भविष्य वाले समुदाय की स्थापना पर समानता बनायी है ।

उन्होंने कहा कि म्यांमार और चीन का गहरा और व्यापक सहयोग है ।वे द्विपक्षीय सहयोग पर कायम रहकर निरंतर पारस्परिक विश्वास मजबूत करेंगे ,मित्रता प्रगाढ़ करेंगे और मिलकर क्षेत्रीय एकता व समन्वय बढ़ाएंगे ।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार चीन की यात्रा की थी और अपनी आंखों से चीन का कायापलट देखा ।इतने बड़े देश में समान विकास पूरा करना एक बड़ा कार्य है ,जिसे असाधरण नेतृत्व की जरूरत है ।इसलिए वे राष्ट्रपति शी के बड़े प्रशंसक हैं ।

उन्होंने कहा कि चीन के कई क्षेत्र म्यांमार के लिए सीखने के योग्य है ,खासकर बुनियादी संस्थापन के निर्माण को दोनों पक्षों के महत्वपूर्ण सहयोग का क्षेत्र बनना चाहिए ।इसके अलावा चीन की प्रगतिशील इंजीनियरिंग तकनीक ,विज्ञान ,औद्योगिक उत्पादन ,स्पेस तकनीक ,बीज व इलेक्ट्रिक आदि बहुत क्षेत्रों में दोनों पक्षों के सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं ।

उन्होंने कहा कि म्यांमार बेल्ट एंड रोड सहनिर्माण में भाग लेने वाला अहम देश है ।म्यांमार-चीन आर्थिक गलियारा इस सहयोग ढांचे के अंदर है ,जो म्यांमार के विकास और द्विपक्षीय सहयोग के लिए बहुत लाभदायक है ।म्यांमार इन परियोजनाओं का बखूबी अंजाम देने के लिए पूरी कोशिश करेगा ।

इसके  अलावा मिन हांग हलाइंग ने कहा कि राष्ट्रपति शी द्वारा प्रस्तुत चार पहलों को विश्व व्यापी समर्थन मिला है ।म्यांमार उनको मूल्यवान समझता है और संबंधित सहयोग में उतरेगा ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

Exit mobile version