Site icon Dainik Savera Times

अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेइत के साथ विशेष साक्षात्कार

Exclusive interview with Ahmed Abul Ghait

Exclusive interview with Ahmed Abul Ghait

चीन और अरब देशों के बीच राजनयिक संबंध शुरू होने की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर, अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेइत ने चाइना मीडिया ग्रुप को एक विशेष साक्षात्कार दिया। कई बार चीन आने और उसके तेज़ी से विकास को देखने के बाद, उन्होंने कहा, “चीन का विकास और बदलाव पहले कभी नहीं हुआ और यकीन नहीं होता। यह चीन के नेताओं और पूरे चीनी लोगों की वजह से हुआ है।”

उन्होंने कहा कि चीन और अरब देशों के बीच दोस्ती “मज़बूत, करीबी और उम्मीद जगाने वाली” है, और कहा, “चीन कभी भी दूसरे देशों के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं देता, न ही वह सहयोगी संबंध में कोई एकतरफ़ा मांग थोपता है। सिर्फ़ बराबरी और साथ मिलकर काम करने में ईमानदारी पर आधारित दोस्ती है।” दूसरे चीन-अरब शिखर सम्मेलन का इंतज़ार करते हुए, उन्हें उम्मीद है कि चीन में और अरब नेता इकट्ठा होंगे। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में चीन और अरब देशों के बीच सहयोग से वलंबे समय का और टिकाऊ विकास हो सके।”

हाल के सालों में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अरब नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन और अरब देशों के बीच व्यवहारिक सहयोग और गहरा होता गया है। 2004 में, चीन और अरब देशों के बीच आपसी व्यापार सिर्फ़ 46 अरब अमेरिकी डॉलर था। 2025 तक, यह आँकड़ा लगभग 409 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया था, जो लगभग दस गुना ज़्यादा है। यह पूरी तरह से दिखाता है कि आर्थिक और व्यापारिक सहयोग से चीन और अरब देशों दोनों को फ़ायदा होता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version