Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हौन सेन के साथ विशेष साक्षात्कार

February 11, 2023

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हौन सेन के साथ विशेष साक्षात्कार

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 10 फरवरी को पेइचिंग में यात्रा पर आए कंबोडिया के प्रधान मंत्री हौन सेन के साथ मुलाकात की। इससे पहले चाइना मीडिया ग्रुप ने कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में हौन सेन के साथ साक्षात्कार किया। हौन सेन ने कहा कि वर्तमान चीन यात्रा का उद्देश्य राजनीति समेत विभिन्न क्षेत्रों में, विशेषकर अर्थव्यवस्था, व्यापार और निवेश में चीन के साथ सहयोग मजबूत करना है। कोविड-19 महामारी के विरोध में कंबोडिया और चीन ने एक दूसरे का समर्थन किया। चीन ने कंबोडिया को बहुत बड़ी मदद दी। वर्तमान चीन यात्रा के माध्यम से कंबोडिया-चीन मुक्त व्यापार समझौते समेत सिलसिलेवार समझौतों का कार्यान्वयन बढ़ाया जाएगा।

चीन और कंबोडिया के बीच तीन सहयोग समझौते हैं, यानी कि आसियान-चीन मुक्त व्यापार समझौता, आरसीईपी और कंबोडिया-चीन मुक्त व्यापार समझौता। आरसीईपी के 15 सदस्य देश हैं, जो करीब 2 अरब लोगों को कवर करता है। यह चीन और कंबोडिया, चीन और आसियान और क्षेत्रीय देशों के लिए नया अवसर है। साक्षात्कार में हौन सेन ने आगे कहा कि सहयोग कंबोडिया और चीन के बीच सबसे बड़ा मुद्दा है। अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति में जटिल परिवर्तन होने की स्थिति में यह बहुत महत्वपूर्ण है। हमें विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहिए और व्यापक रणनीतिक साझेदारी उन्नत करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें