Site icon Dainik Savera Times

बुल्गारिया की राष्ट्रपति के साथ विशेष साक्षात्कार

Exclusive interview with the President of Bulgaria

Exclusive interview with the President of Bulgaria

बुल्गारिया दक्षिणपूर्वी यूरोप में स्थित है, जी बाल्कन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में है। इसकी सीमा उत्तर में डेन्यूब नदी के पार रोमानिया से, पश्चिम में सर्बिया और उत्तरी मैसेडोनिया से, दक्षिण में ग्रीस और तुर्की से और पूर्व में काला सागर से लगती है।

जनवरी 2026 में बुल्गारिया ने अपनी पहली महिला राष्ट्रपति इलियाना योतोवा का स्वागत किया। 1990 के दशक में, योतोवा बुल्गारियाई राष्ट्रीय टेलीविज़न पर एक जानी-मानी प्रस्तोता थीं। उन्होंने 1997 में राजनीति में प्रवेश किया और बुल्गारियाई राष्ट्रीय सभा और यूरोपीय संसद की सदस्य चुनी गईं। 2017 से इस वर्ष जनवरी तक, उन्होंने बुल्गारिया की उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

जब अक्टूबर 2025 में वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था, तब तत्कालीन उपराष्ट्रपति योतोवा ने शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन का दौरा किया और सीएमजी के उच्च स्तरीय इंटरव्यूज़ में एक विशेष साक्षात्कार दिया।

साक्षात्कार में उन्होंने आधुनिक प्रौद्योगिकी और लंबे इतिहास के सह-अस्तित्व के लिए चीन की प्रशंसा करते हुए कहा, “आपको ऐसी सभ्यता और ऐसे समृद्ध इतिहास के सुखद उत्तराधिकारी होने पर गर्व होना चाहिए – यह वास्तव में मानवता का खजाना है।” उन्होंने चीन-बुल्गारिया सम्बंधों के निरंतर विकास की प्रशंसा करते हुए कहा, “बुल्गारिया और चीन के बीच सम्बंध यह साबित करते हैं कि दोनों राष्ट्र आपसी समझ और साझा समृद्धि हासिल कर सकते हैं।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि चीन-यूरोप के बीच आदान-प्रदान और अधिक मजबूत और टिकाऊ बनेगा: “हमें एक-दूसरे को शत्रु नहीं, बल्कि कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने वाले साझेदार के रूप में देखना चाहिए।”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version