Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग में “राष्ट्रीय मुक्ति और विश्व शांति के लिए” थीम प्रदर्शनी उद्घाटित

July 7, 2025

पेइचिंग में “राष्ट्रीय मुक्ति और विश्व शांति के लिए” थीम प्रदर्शनी उद्घाटित

7 जुलाई की सुबह, चीन की राजधानी पेइचिंग में चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध शुरू होने की 88वीं वर्षगांठ की स्मृति सभा आयोजित हुई और साथ ही, “राष्ट्रीय मुक्ति और विश्व शांति के लिए” थीम प्रदर्शनी उद्घाटित हुई।

पेइचिंग के लुकोउ ब्रिज के पास स्थित चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध के स्मृति भवन में उपर्युक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थाई कमेटी के सदस्य, सीपीसी केंद्रीय समिति के सचिवालय के सचिव थ्साई छी ने भाषण दिया और प्रदर्शनी के उद्घाटन की घोषणा की।  

अपने भाषण में, थ्साई छी ने कहा कि आज से 88 वर्ष पहले (7 जुलाई 1937), जापानी सैन्यवाद ने जानबूझकर लुकोउ ब्रिज घटना को अंजाम दिया, जिसने चीन और दुनिया को झकझोर दिया, और चीन के खिलाफ़ बड़े पैमाने पर आक्रामक युद्ध छेड़ दिया। चीनी सेना और नागरिक प्रतिरोध के लिए उठ खड़े हुए, राष्ट्रीय प्रतिरोध युद्ध छिड़ गया और पूर्व में विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध का मुख्य युद्धक्षेत्र खुल गया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध में अग्रिम मोर्चे पर बहादुरी से लड़ाई लड़ते हुए युद्ध की दिशा का नेतृत्व किया, और पूरे देश की रीढ़ बन गई। उस जमाने में, समस्त चीनी जनता ने एक के बाद एक, राष्ट्रीय अस्तित्व के लिए लड़ाई, राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए लड़ाई, मानव न्याय के लिए लड़ाई लड़ी, जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध की महान जीत हासिल की, और विश्व विरोधी फासीवादी युद्ध की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

थ्साई छी ने यह भी कहा कि चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित “राष्ट्रीय मुक्ति और विश्व शांति के लिए” थीम प्रदर्शनी जापानी आक्रमण के खिलाफ़ चीनी लोगों के 14 साल के कठिन प्रतिरोध युद्ध के गौरवशाली क्रम का एक विस्तृत दृश्य प्रस्तुत करती है, और देशभक्ति शिक्षा और क्रांतिकारी परंपरा शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। 

इस दिन के कार्यक्रम में, थ्साई छी और अन्य नेताओं ने विभिन्न जगतों के प्रतिनिधियों के साथ, जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के नायकों को पुष्प अर्पित किए और इस थीम वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

बता दें कि “राष्ट्रीय मुक्ति और विश्व शांति के लिए” थीम प्रदर्शनी को 8 भागों में विभाजित किया गया है, जिसका कुल क्षेत्रफल 12,200 वर्ग मीटर है, जिसमें 1,525 तस्वीरें और 3,237 सांस्कृतिक अवशेष प्रदर्शित किए गए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- HDFC बैंक शेयरों में गिरावट, पार्ट-टाइम चेयरमैन के इस्तीफे का असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें