Site icon Dainik Savera Times

Tashkent में एक गोदाम में हुआ विस्फोट, 1 व्यक्ति की मौत, 162 घायल

ताशकंदः उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में बृहस्पतिवार को एक गोदाम में विस्फोट से एक किशोर की मौत हो गयी जबकि 162 अन्य लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। आपातकालीन मंत्रलय ने कहा कि दक्षिणी ताशकंद में एक गोदाम में आज सुबह धमाका हुआ, लेकिन मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि किस कारण इतना जबरदस्त धमाका हुआ।

आग पर काबू पाने के लिये 16 अग्निशमन कर्मियों ने काफी मश्क्कत की। रूस की सरकारी मीडिया ‘तास’ ने अपनी एक खबर में कहा कि गोदाम में कई दर्जन इलेक्ट्रिक वाहन रखे थे और बैट्ररी भी थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस हादसे के बाद 24 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,वहीं 138 अन्य लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Exit mobile version