Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटाखों के गोदाम में हुआ विस्फोट, 5 लोगों की मौत

November 16, 2023

पटाखों के गोदाम में हुआ विस्फोट, 5 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटीः मध्य मैक्सिकन राज्य प्यूब्ला के शियुटेल्को नगर पालिका में एक पटाखों के गोदाम और दुकान में विस्फोट के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। पुएब्ला आंतरिक सचिवालय के प्रमुख जेवियर एक्विनो ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार को विस्फोट के परिणामस्वरूप, 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बाद में दो अन्य की गंभीर रूप से जलने से स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई।

एक समाचार एजेंसी ने राज्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि लास एंटेनास में विस्फोट में और कोई अन्य घर प्रभावित नहीं हुआ। एक्विनो ने कहा कि दुकान के मालिक और उनके दो बच्चे विस्फोट स्थल पर मारे गए। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि गोदाम के पास राष्ट्रीय रक्षा मंत्रलय द्वारा जारी संचालन परमिट था। विस्फोट के कारण फिलहाल अज्ञात हैं और प्यूब्ला अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें