Site icon Dainik Savera Times

Iran में Revolutionary Guard के परिसर में हुआ विस्फोट, 2 लाेगाें की मौत

दुबईः ईरान में अर्धसैनिक बल रेवोल्यूशनरी गार्ड के एक ठिकाने पर मंगलवार शाम हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबर में यह जानकारी दी गई है। हालांकि, खबर में विस्फोट से हुए नुकसान के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। एक सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि उत्तरी सेमनान प्रांत के दमघन शहर के बाहरी इलाके में स्थित रेवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकाने पर यह विस्फोट ‘गोला-बारूद ले जाते समय’ हुआ। विस्फोट के कारण के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी। घटना की जांच की जा रही है।

अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि विस्फोट में सैन्य ठिकाने के 2 कर्मचारी मारे गए और 3 अन्य घायल हो गए। पूरे पश्चिम एशिया में सैन्य गतिविधियों को अंजाम देने वाले और लेबनान में हिज्बुल्ला और फलस्तीन में हमास जैसे संगठनों को समर्थन देने वाले रेवोल्यूशनरी गार्ड को अतीत में भी कई बार निशाना बनाया जा चुका है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ा है। फरवरी में उपग्रह से प्राप्त चित्रों के आधार पर ईरान ने दावा किया था कि इज़राइली ड्रोन के हमले में उसकी एक सैन्य कार्यशाला को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया था कि इस कार्यशाला में किन चीजों का निर्माण होता था।

Exit mobile version