Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में एक्सप्रेस पैकेज की मात्रा 40 अरब पहुंची

May 5, 2023

चीन में एक्सप्रेस पैकेज की मात्रा 40 अरब पहुंची

आंकड़ों के अनुसार इस साल 1 जनवरी से 4 मई तक चीन में एक्सप्रेस पैकेज की मात्रा 40 अरब तक पहुंच गयी। यह मात्रा 2019 और वर्ष 2022 की तुलना में क्रमशः 128 और 24 दिन पहले हासिल हुई है। इस साल से चीन में एक्सप्रेस व्यवसाय की सतत बहाली कायम रही। इससे खपत में चीनी उपभोक्ताओं का विश्वास और अर्थव्यवस्था में सुधार आने का संकेत जाहिर हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की पांच दिवसीय छुट्टियों के दौरान पूरे चीन में कुल 1 अरब 49 करोड़ 60 लाख एक्सप्रेस पार्सल प्राप्त हुए। दैनिक संख्या वर्ष 2019 और वर्ष 2022 की समान अवधि से क्रमशः 119.6 प्रतिशत और 11.64 प्रतिशत अधिक रही। छुट्टियों में 1 अरब 59 करोड़ 90 लाख एक्सप्रेस पार्सल की डिलीवरी हुई, जिसकी दैनिक संख्या वर्ष 2019 और वर्ष 2022 की समान अवधि से क्रमशः 144.59 प्रतिशत और 8.78 प्रतिशत ज्यादा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें