Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शनचो-21 में व्यापक कार्य पूरे

March 15, 2026

शनचो-21 में व्यापक कार्य पूरे

चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में शनचो-21 में सवार तीन अंतरिक्ष यात्री व्यवस्थित रूप से सभी कार्य कर रहे हैं। हाल में अंतरिक्ष स्टेशन में अंतरिक्ष सामग्री विज्ञान से जुड़े भौतिकी वैज्ञानिक प्रयोग किया किया।

अंतरिक्ष यात्रियों ने कंटेनरलेस एक्सपेरिमेंटल चैंबर की सैंपल सफाई, प्रायोगिक नमूना का प्रतिस्थापन, शाफ्ट तंत्र में इलेक्ट्रोड रखरखाव और अक्षीय तंत्र में खिड़की के कवर लेंस की सफाई आदि काम पूरा किया। इसके साथ सूक्ष्मगुरुत्व दहन विज्ञान में अंतरिक्ष यात्रियों ने प्रायोगिक कैबिनेट के अंदर बर्नर, सैंपलिंग कवर प्रतिस्थापन, वैक्यूमिंग और अपशिष्ट गैस निकालने का कार्य पूरा किया।

अंतरिक्ष स्टेशन में पादप एरोसोल संवर्धन उपकरण में चेरी टमाटर अच्छी तरह से बढ़ रहे हैं। अंतरिक्ष यात्रियों ने पके फलों के फोटो खींचे, उन्हें निकाला और पौधों व फलों को अलग-अलग पैक करके सुरक्षित रखा। बाद में अंतरिक्ष यात्री योजनानुसार गेहूं, गाजर और औषधीय खाद्य पौधों का एरोसोल खेती का प्रयोग करेंगे। इससे प्रमुख प्रौद्योगिकियों का सत्यापन किया जाएगा और अंतरिक्ष में रोपण के प्रकार और तकनीक का विस्तार किया जाएगा।

वहीं, अंतरिक्ष यात्रियों ने पुनर्योजी जीवन समर्थन प्रणाली के संबंधित उपकरण की निरीक्षण और रखरखाव की और अंतरिक्ष स्टेशन में सूक्ष्मजीव पर नियमित निगरानी की। इसके साथ, अंतरिक्ष यात्रियों ने उंगली चुभाकर रक्त परीक्षण किया। जमीनी कर्मी संबंधित डेटा के ज़रिए अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य का पता लगा सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें