रोम: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को रोम में ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ चर्चा की। यह बैठक इटली की मेजबानी में आयोजित जी7 विदेश मंत्रियों की मीटिंग के आउटरीच सेशन से पहले हुई। इसमें भारत को एक अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। बैठक के बाद विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी में निरंतर गति की सराहना करता हूं। टैक्नोलॉजी, हरित ऊजर्, व्यापार, के साथ-साथ हिंद-प्रशांत और पश्चिम एशिया में सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के बीच पिछले सप्ताह रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद हुई है। इस मीटिंग में दोनों नेताओं भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई थी।
विदेश मंत्री S. Jaishankar ने ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ चर्चा की

