Site icon Dainik Savera Times

अमरीका में भीषण गर्मी, यूएस नैशनल सर्विस ने जारी किया अलर्ट

लॉस एंजेल्स: अमरीका के मध्य-पश्चिमी राज्यों में इस सप्ताह भीषण गर्मी के कारण रिकॉर्ड स्तर पर उच्च तापमान दर्ज किया गया। यूएस नैशनल वेदर सर्विस ने इसके चलते 60 मिलियन से अधिक लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। समाचार एजैंसी शिन्हुआ ने अमरीका नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) के हवाले से बताया कि शिकागो, डेस मोइनेस और टोपेका जैसे मध्य-पश्चिमी क्षेत्रों के शहरों पर लोग अत्यधिक गर्मी का सामना कर रहे हैं।

वहीं, अमरीका के मध्य-पश्चिमी राज्यों ने पब्लिक कूलिंग सेंटर (सार्वजनिक शीतलन केंद्र) स्थापित किए हैं। अमरीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार देश में हर साल लगभग 1,220 लोगों की अत्यधिक गर्मी से मौत होती है। पिछले साल इसी माह में देश के बड़े हिस्से में गर्मी से अमरीका के एरिजोना, नेवादा और टेक्सास राज्यों में 147 लोगों की मौत हो गई थी। कैलिफोर्निया, दक्षिण के कुछ हिस्सों और मध्यपश्चिम में भी गर्मी से संबंधित कई मौतें दर्ज की गईं।

Exit mobile version