Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चरमपंथियों ने पुलिस चौकी को लगाई आग 

January 19, 2025

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चरमपंथियों ने पुलिस चौकी को लगाई आग 

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में चरमपंथियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला करके उसे आग लगा दी। यह प्रांत वर्षों से हिंसा की चपेट में है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को मोटरसाइकिल पर सवार चरमपंथियों ने केच जिले के तुरबत शहर के बाहरी इलाके में पुलिस चौकी पर हमला किया।

पुलिस अधिकारियों से सरकारी हथियार, रेडियो और अन्य उपकरण जब्त करने के बाद चरमपंथियों ने चौकी पर तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया, जांच चौकी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने यह भी बताया कि हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और फ्रंटियर कोर के जवान घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन हमलावर भाग गए।

ये भी पढ़ें: Skand Shashthi: अप्रैल में कब है स्कंद षष्ठी? जानें सही तिथि, शुभ समय और पूजन विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें