Football League Competition : हाल ही में दक्षिण पश्चिमी चीन के क्वी चो प्रांत के रोंग च्यांग जिले में वर्ष 2025 क्वी चो ग्रामीण फुटबाल लीग का उद्घाटन मैच रोमांचक रूप से खेला गया। फुटबॉल मैदान के पास दर्शक बैठे थे, जिन्होने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच के मध्य में कई अल्पसंख्यक जातियों के गीत व नृत्यों का प्रदर्शन भी हुआ।
रोंग च्यांग जिले की आबादी 4 लाख से कम है। वहां म्याओ जाति, तुंग जाति, श्वेइ जाति व याओ जाति समेत अल्पसंख्य जातियों की जनसंख्या करीब 80 प्रतिशत है। मई 2023 में वहां की 12 ग्रामीण फुटबाल टीमों ने खुद सौहार्द ग्रामीण फुटबॉल सुपर लीग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसने अपने धमाकेदार प्रदर्शन और विशेष शैली से इंटरनेट पर सबका ध्यान आकर्षित किया और इस लीग को देखने वाले लोगों की संख्या 70 अरब से अधिक है।
फुटबॉल और इस छोटे शहर का जुड़ाव वास्तव में 80 से अधिक वर्ष से पहले हुआ था। जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध के दौरान वर्ष 1940 में क्वीचो नॉर्मल स्कूल, प्रांत की राजधानी क्वी यांग से रोंग च्यांग स्थानांतरित हुआ और नॉर्मल स्कूल के अधीन प्राइमरी स्कूल भी स्थापित हुआ। फुटबॉल इस प्राइमरी स्कूल के फिजिकल शिक्षा में शामिल कराया गया। इससे रोंग च्यांग में पहली पीढ़ी वाले फुटबॉल प्रेमी पैदा हुए। वर्ष 1944 में क्वांगशी विश्वविद्यालय भी रोंग च्यांग में स्थानांतरित हुआ। विद्यार्थी अवकाश में अकसर फुटबॉल खेलते थे और विश्वविद्यालय निरंतर फुटबॉल मैच आयोजित करते थे जिससे रोंग च्यांग में फुटबाल की लोकप्रियता को बढ़ावा मिला।
पिछली सदी के 90 वाले दशक में ग्रामीण लोगों ने अपने से फुटबॉल मैदान बनाये और ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू की। इसके बाद ग्रामीण लीग रोंग च्यांग की एक परंपरागत प्रतियोगिता बनी और अब तक चल रही है।
फुटबॉल खेल के आकर्षण के अलावा ग्रामीण लीग की लोकप्रियता का दूसरा कारण वहां स्थान विशिष्ट रीत-रिवाज़ हैं। जब फुटबॉल मैच होता है, तो ग्रामीण क्षेत्र में खुशियों की लहर दौड़ जाती है। फुलबॉल, गीत-नृत्य, स्वादिष्ट भोजन और विभिन्न अल्पसंख्यक जातियों के सांस्कृतिक प्रदर्शन देखने को मिलते हैं। रोंग च्यांग का भोजन, ग्रामीण लीग देखना, अल्पसंख्यक जातियों के परंपरागत हाउस में रहना वहां के विशिष्ट पर्यटन ब्रैंड्स बन गये हैं, जो अधिकाधिक लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
उल्लेखनीय बात है कि स्थानीय फुटबॉल टीमों ने इंग्लैंड के सुपर लीग के साथ सहयोग शुरू किया है। फ्रांस और लीबिया की फुटबॉल टीमें अकसर यहां आती हैं। अफ्रीकी देश बेनिन ने भी यह मॉडल सीखा है। फुटबॉल से यह छोटा जिला बाहरी विश्व से जुड़ा हुआ है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

