Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

वसंत खेती में जुटे किसान

February 23, 2023

वसंत खेती में जुटे किसान

चीन में ग्रीष्मकालीन अनाज और तेल के उत्पादन का आधार अब मजबूत हो रहा है। कृषि सामग्री की आपूर्ति पर्याप्त है। वसंत जुताई की तैयारी सुचारु रूप से चल रही है। चीनी कृषि और ग्रामीण मंत्रालय ने कहा कि शीतकालीन गेहूं और शीतकालीन पत्तागोभी की कृषि भूमि में बढ़ोत्तरी हुई है और पौधों के विकास की स्थिति पिछले साल से बेहतर है।

चीन के शानशी प्रांत में किसान सिंचाई में व्यस्त हैं। पानी और उर्वरक की एकीकृत सिंचाई व्यवस्था के सहारे किसान सेलफोन के जरिए सिंचाई का काम पूरा कर सकते हैं। शानशी के गेहूं सिंचाई क्षेत्र में सात करोड़ दस लाख घन मीटर में सिंचाई पूरी हो चुकी है। चीन के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में वसंत जुताई और खेती की तैयारी सुचारु रूप से चल रही है जिससे कृषि मशीनरी, बीज और उर्वरक जैसी कृषि सामग्रियों की मांग में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। आयातित कृषि सामग्री का परिवहन सुनिश्चित करने के लिए सीमा शुल्क विभागों ने संबंधित प्रक्रिया में सुधार भी किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें