Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक अर्थव्यवस्था के विखंडन से GDP में नुकसान की आशंका:क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

January 3, 2024

वैश्विक अर्थव्यवस्था के विखंडन से GDP में नुकसान की आशंका:क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने चेतावनी दी कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के विखंडन से वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 7% का नुकसान हो सकता है।
जॉर्जीवा ने 2 जनवरी को प्रसारित सीएनएन कार्यक्रम में कहा कि “राष्ट्रीय सुरक्षा” से जुड़े प्रतिबंध बढ़ रहे हैं और भू-राजनीतिक कारक वैश्विक अर्थव्यवस्था में विभाजन पैदा कर रहे हैं। यदि आर्थिक विखंडन को जारी रखने की अनुमति दी गई, तो अंततः वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के 7% का नुकसान होगा, जो लगभग फ्रांस और जर्मनी की संयुक्त वार्षिक जीडीपी के बराबर है।
जॉर्जीवा ने कहा, “यह हर किसी के हित में होगा कि घर्षण को कम करने के तरीके खोजें और विश्व अर्थव्यवस्था को बेतरतीब ढंग से विभाजित करने के बजाय वास्तव में सार्थक सुरक्षा मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें।”
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें