Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Iceland में ज्वालामुखी विस्फोट की आशंका: पूरे इलाके को को कराया गया खाली

April 1, 2025

Iceland में ज्वालामुखी विस्फोट की आशंका: पूरे इलाके को को कराया गया खाली

लंदन: आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट की आशंका के चलते मंगलवार को अधिकारियों ने एक कस्बे और ब्लू लैगून स्पा को खाली करा दिया। राष्ट्रीय प्रसारक‘आरयूवी’ ने कहा कि ग्रिंडाविक शहर के पास एक ज्वालामुखी से लावा बहना शुरू हो गया है और यहां से करीब 40 घरों को खाली कराया गया है।

रेक्जेनेस प्रायद्वीप पर बसे इस समुदाय को एक वर्ष पहले भी वहां से निकाला गया था, जब 800 वर्षों तक निष्क्रिय रहा ज्वालामुखी अचानक सक्रिय हो गया था।आइसलैंड के मौसम कार्यालय ने कहा कि पूर्व के विस्फोट के समान मंगलवार को लावा प्रवाह के साथ एक तीव्र भूकंप भी आया। कार्यालय ने कहा, ‘‘अभी तक लावा मैदानी इलाकों में नहीं पहुंचा, लेकिन विस्फोट होने की आशंका है।’

ये भी पढ़ें- ईरान पर इजरायल का सख्त रुख बरकरार, नेतन्याहू बोले- ‘अभी खत्म नहीं हुआ अभियान’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें