Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

फेंग लियुआन ने फिलीपींस की प्रथम महिला के साथ चीनी राष्ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया

January 6, 2023

फेंग लियुआन ने फिलीपींस की प्रथम महिला के साथ चीनी राष्ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फेंग लियुआन ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़ मार्कोस की पत्नी लिसा मार्कोस के साथ चीनी राष्ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़ मार्कोस के साथ लिसा मार्कोस चीन की राजकीय यात्रा कर रही हैं।

चीनी राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रभारी के साथ, फेंग लियुआन और लिसा मार्कोस ने चीनी राष्ट्रीय संग्रहालय और पैलेस संग्रहालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “सद्भाव और सह-अस्तित्व – पैलेस संग्रहालय और चीनी राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा एकत्रित सांस्कृतिक अवशेषों की संयुक्त प्रदर्शनी” का दौरा किया। इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित चीनी सांस्कृतिक अवशेषों के 400 से अधिक ये टुकड़े उत्तम हैं, जो चीनी सभ्यता की गहन ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और चीनी राष्ट्र के “सद्भाव बनाए रखने और एकता की मांग” विचार का स्पष्ट रूप से प्रदर्शन करते हैं।

दौरा करते हुए फेंग लियुआन और लिसा ने बातचीत की। दोनों पक्षों ने चीन और फिलीपींस की पुरानी पीढ़ियों के मुख्य नेताओं के बीच आदान-प्रदान के इतिहास को खुशी से याद की। वे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास से प्रसन्न हैं। फेंग लियुआन ने कहा कि “परोपकारी पड़ोसियों के प्रति दयालु होना और सभी राष्ट्रों के साथ सामंजस्य स्थापित करना” चीनी राष्ट्र द्वारा अपनाई गई जीवन शैली है। चीन और फिलीपींस करीबी पड़ोसी देश हैं। फिलीपींस “समुद्रीय रेशम मार्ग ” के तटीय देशों में एक महत्वपूर्ण देश है। वे उम्मीद करती हैं कि दोनों देशों के लोग पारंपरिक दोस्ती को आगे बढ़ाएंगे और चीन-फिलीपींस संबंध को नई ऊंचाइयों तक लेना जारी रखेंगे।

लिसा ने चीनी राष्ट्रीय संग्रहालय का दौरा करने के लिए फेंग लियुआन के निमंत्रण को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस संग्रहालय में प्रदर्शित उत्तम और समृद्ध संग्रह की प्रशंसा की। उन्हें चीनी इतिहास और संस्कृति की बेहतर और गहरी समझ होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि चीन और फिलीपींस के लोगों को सिल्क रोड की भावना विरासत में मिलनी और आपसी विश्वास व दोस्ती को लगातार बढ़ाना चाहिए।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें