Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक अरब से अधिक चीनी नेटिजनों का फेस्टिवल

September 12, 2023

एक अरब से अधिक चीनी नेटिजनों का फेस्टिवल

 

 

हर साल 14 सितंबर को चीन में नेटिजन दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1987 में इसी दिन चीन ने अपना पहला ई-मेल भेजा था। फिर वर्ष 2009 में चीनी इंटरनेट सोसायटी ने 14 सितंबर को नेटिजन दिवस निर्धारित किया। इससे चीन के एक अरब से अधिक इंटरनेट यूजर्स को अपना फेस्टिवल मनाने का मौका मिला।

चीनी इंटरनेट नेटवर्क सूचना केंद्र ने हाल में चीन में इंटरनेट के विकास पर सांख्यिकीय रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया है कि इस साल जून माह तक चीन में नेटिजनों की संख्या 1 अरब 7 करोड़ 90 लाख तक जा पहुंची, जो दिसंबर 2022 से 1 करोड़ 10 लाख 90 हजार अधिक है। इंटरनेट प्रवेश दर 76.4 प्रतिशत रही।

चीन में मोबाइल इंटरनेट एप्लिकेशन का तेज विकास हो रहा है। सक्रिय एप्स की संख्या 26 लाख तक हो गयी है, जो अध्ययन, कार्य और दैनिक जीवन से संबंधित हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग, ऑनलाइन वीडियो और शार्ट वीडियो एप्स के यूज़र्स की संख्या सबसे अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार इस साल जून तक इंस्टेंट मैसेजिंग, ऑनलाइन वीडियो और लघु वीडियो के ऐप्स के उपयोगकर्ताओं की संख्या क्रमशः 1 अरब 4 करोड़ 70 लाख, 1 अरब 4 करोड़ 40 लाख और 1 अरब 2 करोड़ 60 लाख रही, जिनकी उपयोग दर अलग-अलग तौर पर 97.1 प्रतिशत, 96.8 प्रतिशत और 95.2 प्रतिशत है।

इस साल की पहली छमाही में चीन में डिजिटल बुनियादी संस्थापनों का निर्माण जारी रहा, जिससे आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए मजबूत आधार तैयार हुआ। पूरे देश में फाइबर ऑप्टिक केबल की कुल लंबाई 6 करोड़ 19 लाख 60 हजार किमी. पहुंची, जो पिछले साल के अंत से 23 लाख 81 हजार किमी. अधिक है।

चीन ने 29 लाख 37 हजार 5जी बेस स्टेशनों का निर्माण किया। 5जी एप्लिकेशन का प्रयोग राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की 60 प्रमुख श्रेणियों में किया गया है। डिजिटल विकास के समर्थन में चीन में उच्च गुणवत्ता वाला विकास कायम रहा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें