Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bangladesh के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुई खाक

April 4, 2023

Bangladesh के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुई खाक

ढाकाः बांग्लादेश की राजधानी में सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक कपड़ा बाजार में मंगलवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। अखबाराें ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि सुबह छह बजकर करीब 10 मिनट पर बंगबाजार में आग लग गई, लेकिन किसी के हतातहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन सेवा और नागरिक रक्षा नियंत्रण कक्ष के उप अधिकारी रफी अल फारूक के मुताबिक, दमकल की 47 इकाइयां आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही हैं।

आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन सेवा में मीडिया विभाग के अधिकारी अनवर-उल-इस्लाम डोलोन ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के दो मिनट के अंदर ही दमकल कर्मियों की एक इकाई मौके पर पहुंच गई थी। प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि आग लगने की खबर सुनकर दुकानों के मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। उन्हें अपनी दुकानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते देखा गया।
बंगबाजार, देश के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है, जहां कपड़ों की टिन और लकड़ी से बनी दुकानें हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें