Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lebanon में हुए भीषण Israeli हवाई हमले, 1 की मौत अन्य 2 घायल

July 13, 2024

Lebanon में हुए भीषण Israeli हवाई हमले, 1 की मौत अन्य 2 घायल

बेरूत : दक्षिणी लेबनान के कई सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाकर शुक्रवार को किए गए इजरायली हवाई हमलों और गोलाबारी में हिजबुल्लाह का एक सदस्य मारा गया और दो नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी लेबनानी सैन्य सूत्रों ने दी। मिली जानकारी के अनुसार इजराइल के ड्रोन और युद्धक विमानों ने छह सीमावर्ती कस्बों और गांवों पर आठ हवाई हमले किए, जबकि उसके तोपखाने ने 14 अन्य शहरों और गांवों पर 45 से अधिक गोले दागे।

सूत्रों ने कहा कि छापे में तैबेह गांव में एक घर को भी निशाना बनाया गया, जिसमें अली हसन नाहला नाम का एक हिजबुल्ला सदस्य मारा गया। सूत्रों ने कहा कि अल-वज़ानी गांव के इजरायली गोलाबारी में बंगलादेशी राष्ट्रीयता का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इज़राइल पर हमास के हमले के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने इज़राइल की ओर रॉकेट दागे जिसके बाद लेबनान-इज़राइल सीमा पर तनाव बढ़ गया।

इसके बाद इज़राइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दक्षिणपूर्वी लेबनान की ओर भारी तोपखाने से गोलीबारी की। हिजबुल्लाह और इज़रायली सेना के बीच हिंसक टकराव हाल ही में तेज हो गया है, क्योंकि इज़रायल ने लेबनान पर हमले के लिए परिचालन योजनाओं की मंजूरी की घोषणा की थी। इस बीच, हिजबुल्लाह महासचिव हसन नसरल्लाह ने चेतावनी दिया कि युद्ध छिड़ने की स्थिति में इज़राइल में कोई भी जगह उनकी मिसाइलों से सुरक्षित नहीं रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें