Site icon Dainik Savera Times

Gaza में लड़ाई हो रही है खत्म, अब हिजबुल्ला से मुकाबला करने को तैयार : Benjamin Netanyahu

यरुशलम : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में हमास के खिलाफ लड़ाई का मौजूदा चरण खत्म हो रहा है जिसके बाद उसने लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्ला का मुकाबला करने के लिए और सैनिकों को अपनी उत्तरी सीमा की ओर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इन टिप्पणियों से ऐसे समय में इजराइल और हिजबुल्ला के बीच तनाव और बढऩे का खतरा पैदा हो गया है जब वे युद्ध के करीब पहुंचते दिख रहे हैं। नेतन्याहू ने यह भी संकेत दिया कि गाजा में जारी भीषण लड़ाई का कोई अंत नहीं दिख रहा है।

इजराइली नेता ने टेलीविजन पर दिए एक लंबे साक्षात्कार में कहा कि सेना गाजा के दक्षिण शहर रफह में अपने मौजूदा जमीनी अभियान को पूरा करने के करीब है जिसका यह मतलब नहीं है कि हमास के खिलाफ युद्ध खत्म हो गया है। लेकिन उन्होंने कहा कि गाजा में कम सैनिकों की जरूरत होगी जिससे उन्हें हिजबुल्ला के खिलाफ लड़ने का मौका मिलेगा।

उन्होंने इजराइल के ‘चैनल 14’ से कहा, ‘‘हमारे पास कुछ सैनिकों को उत्तर में भेजने की संभावना होगी और हम ऐसा करेंगे।’’ ईरान सर्मिथत हिजबुल्ला ने हमास के सात अक्टूबर को किए हमले के बाद से ही इजराइल पर हमला करना शुरू कर दिया था। तब से इजराइल और हिजबुल्ला के बीच लगभग हर रोज गोलीबारी होती है, लेकिन हाल के सप्ताहों में लड़ाई बढ़ गयी है जिससे एक और युद्ध शुरू होने का खतरा पैदा हो गया है।

व्हाइट हाउस के दूत एमोस होचस्टीन ने तनाव कम करने के लिए पिछले सप्ताह इजराइल और लेबनान के अधिकारियों से मुलाकात की थी, इसके बावजूद लड़ाई जारी है। नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें संकट का कूटनीतिक समाधान तलाशने की उम्मीद है, लेकिन साथ ही संकल्प लिया कि जरूरत पड़ने पर समस्या को ‘‘अलग तरीके से’’ हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा, कि ‘हम कई मोचरें पर लड़ सकते हैं और हम इसके लिए तैयार हैं।’’

Exit mobile version