Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिजी ने जारी की तूफान की चेतावनी

November 13, 2023

फिजी ने जारी की तूफान की चेतावनी

सुवा : फिजी ने उष्णकटिबंधीय चक्रवात के द्वीप राष्ट्र पर पड़ने वाले प्रभाव के मद्देनजर मंगलवार से बुधवार तक के लिए तूफान की चेतावनी जारी की है। फिजी मौसम विज्ञान सेवा ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय को यासावा और मामानुका समूह, पश्चिमी और दक्षिणी विटी लेवु, वातुलेले, कदावु और आसपास के छोटे द्वीपों के लिए तूफान की चेतावनी सक्रिय करने के लिए प्रेरित किया है। जबकि वनुआ लेवु का पश्चिमी भाग, पूर्वी विटी लेवु और लोमाइविटी समूह में तूफान की चेतावनी अभी भी प्रभावी है।

पूरे देश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यालय जनता से संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी सलाह का सख्ती से पालन करने का आग्रह कर रहा है। देश के कुछ हिस्सों में अभी बाढ़ दर्ज की गयी है, मौसम कार्यालय ने कहा है कि जनता को बाढ़ के पानी और बाढ़ वाली नदियों, नालों, सड़कों और पैदल मार्गों से दूर रहना चाहिए।

We are now on WhatsApp. Click to Join

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें