Site icon Dainik Savera Times

नशा मुक्ति केंद्र में लगी आग, 27 लोगों की मौत, 17 घायल

तेहरानः पूर्वी ईरान (Iran) में एक नशा मुक्ति केंद्र (De-Addiction Center) में शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। ईरान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी हैं। सरकारी टेलीविजन चैनल ने बताया कि देश की राजधानी तेहरान से करीब 200 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित लैंग्राउड शहर के अस्पतालों में 17 घायलों को भर्ती कराया गया है।

उसने बताया कि निजी नशामुक्ति केंद्र (De-Addiction Center) में शुक्रवार तड़के आग लगी, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। चैनल द्वारा प्रसारित वीडियो में आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं। चैनल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और प्राधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। ईरान में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने, पुराने ढांचे और अपर्याप्त आपात सेवाओं के कारण इस प्रकार के हादसे होना आम बात है।

इससे पहले सितंबर में ईरान (Iran) के रक्षा मंत्रालय के मालिकाना हक वाली एक कार बैटरी फैक्टरी में एक सप्ताह से भी कम समय में दो बार आग लगी थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

Exit mobile version