Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज की इमारत में लगी आग

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (पीएसएक्स) की इमारत में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान आग लग गयी, जिसे कुछ समय बाद बुझा दिया गया। पुलिस और दमकलकर्मियों ने मीडिया को बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजे आग लगने की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग चौथी मंजिल पर लगी थी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। आग से कुछ वस्तुओं को नुकसान पहुंचा है लेकिन किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।

Exit mobile version