Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bangladesh के चटगांव बंदरगाह के पास जहाज में लगी आग

October 13, 2024

Bangladesh के चटगांव बंदरगाह के पास जहाज में लगी आग

ढाका: बंगलादेश के चटगांव बंदरगाह पर विस्फोट के बाद रविवार तड़के बंगाल की खाड़ी में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) ले जा रहे एक हल्के जहाज में आग लग गई। रिपोर्ट में कहा,‘‘फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार कुतुबदिया उपजिला के कार्यवाहक निर्बाही अधिकारी (उप-विभागीय कार्यकारी अधिकारी) मुहम्मद शहादत हुसैन ने कुतुबदिया प्वाइंट के पास हुई दुर्घघटना की पुष्टि की है। श्री हुसैन ने कहा कि बंगलादेश नौसेना और तटरक्षक बल को इस घटना के बारे में सूचना दे दी गयी है।

नौसेना अधिकारियों के मुताबिक, इस बीच नौसेना अधिकारी जहाज में फंसे चालक दल के सदस्यों और अन्य कर्मचारियों के निकासी का काम कर रहे थे। आग बुझाने के लिए तटरक्षक बल और चटगांव बंदरगाह की नौकाओं ने भी नौसेना की मदद कर रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, चटगांव बंदरगाह के बाहरी लंगरगाह के पास लगभग एक बजे एक विस्फोट हुआ, जिससे ‘बी-एलपीजी सोफिया’ जहाज में आग लग गयी। चटगांव में विभागीय दमकल सेवा कंट्रोल रूम के अनुसार, जहाज पर एक इंडोनेशियाई मुख्य अधिकारी सवार हैं। अंतिम सुचना मिलने तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें