Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shopping Mall में लगी आग, 11 लोगों की हुई मौत, 22 घायल

November 25, 2023

Shopping Mall में लगी आग, 11 लोगों की हुई मौत, 22 घायल

इस्लामाबादः पाकिस्तान के कराची में शनिवार को एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया से ये जानकारी मिली है। हालांकि, एक टीवी ने कराची के मेयर मुर्तजा वहाब के हवाले से कहा कि अग्निशमन विभाग ने कहा है कि आरजे शॉपिंग मॉल में आग लगने से नौ लोगों की ही मौत हुई है। जिला पूर्वी उपायुक्त (डीसी) अल्ताफ शेख ने कहा, लगभग 30 लोगों को निकाला गया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

फायर एंड रेस्क्यू प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह 6:30 बजे मिली, जिसके बाद आठ फायर टेंडर, दो स्नोर्कल और दो बाउजर को मौके पर भेजा गया। आग बुझा दी गई है और कूलिंग का काम चल रहा है। डॉन ने अल्ताफ शेख के हवाले से कहा, आग लगने का सही कारण बचाव अभियान खत्म होने के बाद भी पता चलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें