Site icon Dainik Savera Times

टोक्यो में स्कूल की चौथी मंजिल में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए 300 बच्चे और शिक्षक

tokyo school fire

tokyo school fire

इंटरनेशनल डेस्क: जापान की राजधानी टोक्यो के एक प्राथमिक स्कूल में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के कारण स्कूल की चौथी मंजिल पर करीब 300 बच्चे और शिक्षक फंस गए, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ बच्चों और एक शिक्षक को मामूली चोटें आई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को टोक्यो के बीचों-बीच स्थित एक एलिमेंट्री स्कूल में आग लग गई। टोक्यो फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि चौथी मंजिल पर स्थित ‘ताकिनोगावा नंबर 3 एलिमेंट्री स्कूल’ की सबसे ऊपरी मंजिल पर म्यूजिक रूम के पास आग लग गई। दमकलकर्मियों ने एक शिक्षक और कई स्कूली बच्चों को इमारत से बाहर निकाला।

अधिकारियों ने आगे बताया कि आग लगने के समय इमारत के अंदर मौजूद बाकी सभी लोग खुद ही पास के एक पार्क में चले गए थे और कोई भी अंदर नहीं फंसा था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Exit mobile version