Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

2 मंजिला घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई मौत

November 25, 2023

2 मंजिला घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई मौत

मनीलाः फिलीपींस के क्वेजोन प्रांत में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। कैंडेलारिया शहर में दो मंजिला घर में जब आग लगी, उस वक्त घर के अंदर 69 वर्षीय एक महिला और उसके पांच पोते-पोतियां थे।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, घटना में दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय समयानुसार देर रात करीब एक बजे लगी आग पर डेढ़ घंटे बाद काबू पा लिया गया। पुलिस ने कहा कि एक पड़ोसी ने आग की लपटें उठती देखी और परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए मदद के लिए चिल्लाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें