Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

 इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 4 की हुई मौत

October 11, 2023

 इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 4 की हुई मौत
वीगोः उत्तर-पश्चिमी स्पेन के वीगो शहर की एक रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपात सेवा ने शुरू में कहा था कि चारों मृतक नौ से 14 साल की उम्र के थे लेकिन वीगो के महापौर एबेल कैबलेरो ने बाद में कहा कि एक मृतक वयस्क था।
गैलिसिया क्षेत्र की आपात सेवा ने बताया कि नौ लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि एक बच्चे समेत तीन लोगों की हालत गंभीर है। कैबलेरो ने बताया कि शहर में मृतकों के सम्मान में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है। स्पेन के सरकारी टीवी चैनल आरटीवीई ने खबर दी है कि वीगो के मध्य में स्थित इमारत में कई फ्लैट हैं जिन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें