मंगफ : कुवैत के मंगाफ में आज बुधवार काे एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। इसमें 40 भारतीय शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अल जजीरा ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि बुधवार की सुबह दक्षिणी कुवैत के मंगफ शहर में श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में आग लग गई, जिसमें कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, आग लगने से दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। यह इलाका विदेशी श्रमिकों से भरा हुआ है, लेकिन हताहतों की राष्ट्रीयता के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अल जजीरा के अनुसार, इस दुखद घटना के बाद उप प्रधानमंत्री शेख फहाद अल-यूसुफ अल-सबाह ने घटनास्थल का दौरा किया और इमारत के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
शेख फहाद, जो आंतरिक और रक्षा मंत्रालय भी चलाते हैं ने कहा, कि “दुर्भाग्य से रियल एस्टेट मालिकों का लालच ही इन मामलों को जन्म देता है।” अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और टीमें इसकी वजह की जांच कर रही हैं। अल जजीरा ने वरिष्ठ पुलिस कमांडर के बयान का हवाला देते हुए बताया, कि “जिस इमारत में आग लगी थी, उसमें कामगार रहते थे और वहां बड़ी संख्या में कामगार थे। दर्जनों लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की मौत हो गई।” उन्होंने कहा, “हम हमेशा सावधान रहते हैं और चेतावनी देते हैं कि” बहुत से कामगारों को आवास में ठूंस दिया जाए, हालांकि उन्होंने कामगारों के रोजगार के प्रकार या मूल स्थान के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने X पर कहा, कि ‘आग लगने की घटना सुनकर बहुत दुख हुआ। खबर है कि 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं।हमारे राजदूत शिविर में गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। दुखद रूप से अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरे गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता देगा।’
