Site icon Dainik Savera Times

फ्लोरिडा में State University में फायरिंग, 2 लोगों की हुई मौत 6 घायल

Firing in Florida : अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर शेरिफ के डिप्टी का बेटा था और गोलीबारी में उसने जिस बंदूक का इस्तेमाल किया वह उसके पिता की थी। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के पुलिस प्रमुख जेसन ट्रम्बोवर ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि मारे गए दोनों लोग विश्वविद्यालय के छात्र नहीं थे, लेकिन हमलावर एक छात्र था।

ट्रम्बोवर ने बताया कि पांच लोगों का इलाज तल्लाहासी मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है और हमलावर को भी चिकित्सा सहायता दी जा रही है। विश्वविद्यालय के छात्र रयान सेडरग्रेन (21) ने घटना का वर्णन इस प्रकार किया: परिसर में गोलियों की आवाज सुनने और छात्रों को भागते हुए देखने के बाद, वह और लगभग 30 अन्य लोग पास के स्थान पर छिप गए।

उन्होंने कहा, “उस समय, यह जरूरी लग रहा था कि हम किसी तरह अपनी जान बचाएं।” उन्होंने कहा कि लगभग 15 मिनट बाद, विश्वविद्यालय पुलिस ने छात्रों को इमारत से बाहर निकाला और एक व्यक्ति को आपातकालीन उपचार प्राप्त करते हुए पाया। गोलीबारी के लगभग तीन घंटे बाद फ्लोरिडा की चेतावनी प्रणाली ने स्थिति को नियंत्रण में घोषित कर दिया और अधिकारियों ने छात्रों और शिक्षकों को हमले के क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें गोलीबारी की घटना के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा, “यह एक भयानक घटना है। यह भयानक है कि ऐसी घटनाएं होती हैं।” फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी फ्लोरिडा के 12 सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में से एक है, जिसका मुख्य परिसर फ्लोरिडा की राजधानी तल्हासी में है और इसमें लगभग 44,000 छात्र नामांकित हैं।

Exit mobile version