Site icon Dainik Savera Times

‘Tennessee University’ के पास दो गुटों में चली गोलियां, 1 व्यक्ति की मौत, 9 लोग घायल

नैशविले : अमेरिका के नैशविले स्थित ‘टेनेसी स्टेट यूनिर्विसटी’ के पास शनिवार शाम हुई गोलीबारी की घटना में 24-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘मेट्रो नैशविले’ पुलिस के प्रवक्ता डॉन एरॉन ने बताया कि ‘टेनेसी स्टेट यूनिर्विसटी’ में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के बाद शाम करीब पांच बजे दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि कारतूसों के खोखे से पता चलता है कि विश्वविद्यालय परिसर के पास सड़क पर दोनों समूहों के बीच गोलीबारी हुई।

पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर साझा बयान में बताया गया है कि गोलीबारी की घटना में 24-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं। एरॉन ने बताया कि घायलों में तीन किशोर भी शामिल हैं, जिनमें से दो की उम्र 12 वर्ष और एक की 14 वर्ष है। हालांकि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं। पुलिस प्रवक्ता ब्रुक रीज ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस घटना में घायल हुए कुछ लोग गोलीबारी करने में शामिल थे।

Exit mobile version