Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी

October 23, 2023

अमेरिका में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी

वाशिंगटन : अमेरिकी राज्य मिनेसोटा के सबसे बड़े शहर मिनियापोलिस में फिलिस्तीन के समर्थन में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान एक गोलीबारी हुई। स्थानीय पुलिस प्रवक्ता आरोन रोज ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने न्यूजवीक पत्रिका को बताया कि शहर में रविवार को करीब पांच हजार लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकली रैली के दौरान ही भीड़ के बीच से एक कार गुजरी और गोलीबारी की गयी लेकिन इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रवक्ता रोज ने कहा कि मिनियापोलिस पुलिस विभाग मामले की जांच कर रहा है, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी समूह हमास ने गाजा पट्टी से इज़रायल के खिलाफ अचानक बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया। बाद में, इज़रायल ने जवाबी हमले शुरू किए और 20 लाख से अधिक लोगों के घर गाजा पट्टी की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया तथा इसके साथ ही पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति काट दी। बाद में मानवीय सहायता वाले ट्रकों को गाजा पट्टी में प्रवेश की अनुमति देने के लिए नाकेबंदी में ढील दी गई। संघर्ष के बढ़ने से दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे जा चुके हैं या घायल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें