Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के कस्बे में हुई गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

May 15, 2024

मैक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के कस्बे में हुई गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

मेरिडा: मैक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के एक छोटे से कस्बे में मंगलवार को सामूहिक गोलीबारी की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य अभियोजक के कार्यालय ने यह जानकारी दी। अभियोजक कार्यालय ने बताया कि चियापास के चिकोमुसेलो कस्बे में गोलीबारी हुई थी। इस क्षेत्र को प्रवासियों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए जाना जाता है।

राज्य अभियोजक के कार्यालय ने बताया कि इस क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के गिरोहों के बीच विवाद सामने आते रहे हैं और हाल में सोमवार को भी नशीले पदार्थ बेचने वाले समूहों में टकराव हुआ था। उसने बताया कि मंगलावर को हुई गोलीबारी में मारे गए कुछ लोग चिकोमुसेलो के ही निवासी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें