Site icon Dainik Savera Times

America के डलास शहर में हुई गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

डलासः अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास शहर में एक रिहायशी इमारत में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। एक टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की यह घटना रविवार की रात हुई। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर उत्तर-पश्चिम डलास इलाके में गोलीबारी हुई। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर चार लोगों को गोलियां लगीं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में मारे गए लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।

Exit mobile version