Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

America के फिलाडेल्फिया में हुई गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

April 29, 2023

America के फिलाडेल्फिया में हुई गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

फिलाडेल्फियाः अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किस वजह से की गई और इस घटना में कितने लोग शामिल थे। प्राधिकारियों ने बताया कि अधिकारियों को तीन लोगों के शव मिले। उनके नाम जारी नहीं किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि घायल पीड़ित को एक अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचाया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल पर एक बंदूक मिली है, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि क्या इसी बंदूक से गोलीबारी की गई थी। प्राधिकारियों ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें