Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mexico के शहर Cuernavaca में हुई गोलीबारी, 2 पुलिसकर्मी सहित 9 लोगों की हुई मौत

November 21, 2023

Mexico के शहर Cuernavaca में हुई गोलीबारी, 2 पुलिसकर्मी सहित 9 लोगों की हुई मौत

मेक्सिको सिटीः मेक्सिको के कुएर्नवाका शहर में सोमवार को पुलिस और हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी में 2 पुलिस अधिकारियों सहित 9 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। कुएर्नवाका सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा कि बंदूकधारी लोगों के एक काफिले द्वारा सड़क पर शराब पी रहे लोगों पर गोलीबारी करने और एक व्यक्ति का अपहरण करने की कोशिश करने के बाद शुरू हुई गोलीबारी में दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

इसमें कहा गया है कि अपराधी राइफल, बैलिस्टिक जैकेट और रेडियो से युक्त थे और शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस से भिड़ गए। कुएर्नवाका मेक्सिको सिटी से 50 मील दक्षिण में स्थित है और प्रतिस्पर्धी संगठित अपराध समूहों की हिंसा का गढ़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें