Site icon Dainik Savera Times

Baltimore में Morgan State University के कैंपस में हुई गोलीबारी, 4 लोग घायल

बाल्टीमोरः अमेरिका के बाल्टीमोर में मॉर्गन स्टेट यूनिर्विसटी में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए छात्रों से कॉलेज के परिसर में आश्रय लेने का आग्रह किया। इस कॉलेज की स्थापना अश्वेत छात्रों के शिक्षित करने के उद्देश्य से की गई थी। बाल्टीमोर पुलिस विभाग ने बताया कि परिसर में हमलावर के मौजूद होने के मद्देनजर अधिकारी घटनास्थल पर हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Congress सरकार की शक्ति योजना ने Karnataka की महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर : Rahul Gandhi

पुलिस ने कॉलेज परिसर को घंटों तक बंद रखा और अपनी जांच के बारे में बहुत कम जानकारी साझा की हैं। पुलिस ने लगभग तीन घंटों बाद बताया कि स्थिति अब पहले जैसी नहीं है और अधिक जानकारी प्रेस वार्ता में दी जाएगी। पुलिस प्रवक्ता वर्नोन डेविस ने समाचार वेबसाइट बाल्टीमोर बैनर को बताया कि कम से कम चार लोगों को गोली लगी है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Varanasi में ट्रक और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 8 लोगों की मौत

पुलिस प्रवक्ता अमांडा क्रोटकी ने कहा कि कई पीड़ितों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। सिटी काउंसिल के सदस्य रयान डोर्सी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘ऐसा माना जा रहा है कि तीन हमलावरों ने भीड़ पर गोलीबारी की हैं। इस मामले में किसी के गिरफ्तार होने की घोषणा नहीं की गई है।

Exit mobile version