Site icon Dainik Savera Times

फिलीपींस में सैन्य शिविर के अंदर सो रहे सैनिकों पर फायरिंग, 5 जवानों की मौत

मनीला: फिलीपींस के दक्षिण में उत्तरी मिंडानाओ में एक सैन्य शिविर के अंदर सो रहे सैनिकों पर एक सैनिक ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में गोली लगने से चार सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्र के अनुसार कथित हत्यारे को भी गोली मार दी गई। यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:10 बजे कागायन डे ओरो शहर के कैंप इवेंजेलिस्ता में हुई। एक रिपोर्ट में कमांड ड्यूटी ऑफिसर मेजर एल्डन ब्रिनस के हवाले से कहा गया है कि घटनास्थल पर ही चार सैनिकों की मौत हो गई। ब्रिनस ने कहा कि शुरुआती गोलीबारी के बाद, बंदूकधारी ने दूसरे कमरे में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान दो अन्य सैनिकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी बंदूक छीनकर उसे गोली मार दी। अधिकारी के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल सैनिक का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्रिनस ने कहा कि फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। सेना के प्रवक्ता मेजर फ्रांसिस्को गारेलो ने कहा कि सेना इस घटना को अंजाम देने वाले सभी एंगलों पर गौर करने के लिए आंतरिक जांच कर रही है।

Exit mobile version