Site icon Dainik Savera Times

स्कूल पहुंचते ही शुरू हो गई फायरिंग, बच्चों में मची भगदड़, 3 छात्र…

साओ पाउलोः ब्राजील के शहर साओ पाउलो में एक स्कूल में 15 वर्षीय छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में एक छात्र की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, साओ पाउलो राज्य सरकार के एक बयान के अनुसार, गोलीबारी शहर के पूर्वी हिस्से में सापोपेम्बा राज्य स्कूल में हुई।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बड़ी खबर: पुल से नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की…

स्थानीय मीडिया द्वारा उद्धृत स्कूल सूत्रों के अनुसार, बंदूकधारी15 वर्षीय एक छात्र है, जिसे घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि एक छात्र के सिर में गोली लगी, जबकि तीन घायल लोगों को सैपोपेम्बा अस्पताल ले जाया गया। बयान में कहा गया, ‘साओ पाउलो की सरकार को गहरा अफसोस है और हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति सहानुभूति है।‘ इसमें कहा गया है, ‘फिलहाल, पीड़ितों को मनोवैज्ञानिक सहायता के साथ-साथ छात्रों, शिक्षा पेशेवरों और परिवार को सहायता प्रदान करना प्राथमिकता है।‘

बड़ी खबरें पढ़ेंः हाईवे पर एक साथ टकराए 158 वाहन, कई लोगों की हुई मौत, 25 घायल

Exit mobile version