Site icon Dainik Savera Times

एक घर में सभा के दौरान हुई गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 3 घायल

अमेरिकाः अमेरिका के दक्षिण मध्य राज्य ओकलाहोमा में रविवार को सुबह एक घर में एक सभा के दौरान हुई बहस के बाद गोलीबारी होने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। तुलसा पुलिस ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे अधिकारियों को इस घटना की सूचना मिली। हालांकि, पुलिस ने अभी यह जानकारी साझा नहीं की है कि कितने लोगों ने गोलीबारी की या किसी संदिग्ध की पहचान की गई है या नहीं। साथ ही, गिरफ्तारी को लेकर भी कुछ नहीं बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के समय घर के पिछले कमरे में चार छोटे बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन वे सभी सुरक्षित हैं।

Exit mobile version