Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

July 6, 2026

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

इंटरनेशनल डेस्क: 5 जुलाई की शाम चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई।

जानकारी के अनुसार, इस पहली खेप का कुल वजन 80 टन से अधिक है। इसमें मुख्य रूप से 20 जनरेटर, 8 जल शोधन वाहन, 200 कीटाणुनाशक मशीनें, 200 सौर प्रकाश उपकरण, 1,700 से अधिक टेंट और 6,700 से अधिक कंबल शामिल हैं। इस सामग्री को एक चार्टर्ड नागरिक विमान के जरिए वेनेजुएला की राजधानी काराकास भेजा गया है। बाकी राहत सामग्री को चरणबद्ध तरीके से भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि 24 जून को वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से भारी जानमाल का नुकसान हुआ था। इस आपदा के बाद चीन सरकार ने तुरंत वेनेजुएला को भूकंप राहत के लिए नकद आपातकालीन मानवीय सहायता भी प्रदान की।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज़ ने 5 जून को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि हाल ही में देश में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के कारण 3,342 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16,740 लोग घायल हुए हैं।

वेनेजुएला के ताज़ा आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 6,462 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 17,345 लोग बेघर हो गए हैं। 24 जून को आए भीषण भूकंप के बाद से अब तक कुल 995 झटके दर्ज किए जा चुके हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें