Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

कंबोडिया में पिछले सात वर्षों में जीका वायरस का पहला मामला आया सामने

नोम पेन्ह: कंबोडिया में रविवार को 2016 के बाद जीका वायरस का पहला मामला सामने आया। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय ने अपने वक्तव्य में कहा गया कि संतुक रेफरल अस्पताल में पिछले सोमवार को डेंगू बुखार होने की आशंका व्यक्त की गई और गुरुवार को आई जांच के नतीजे में उसके जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई।

जीका वायरस मुख्य रूप से एडीज प्रजाति के मच्छर से फैलता है, लेकिन यौन संपर्क, रक्त आधान और जन्मजात बच्चों में मां से फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, दाने, लाल आंखें और जोड़ों का दर्द शामिल है और अधिकांश रोगी दो से सात दिनों में ठीक हो जाते हैं, क्योंकि इसकी घातक दर बहुत कम है। वहीं अगर यह वायरस गर्भवती महिलाओं में फैलता है तो गर्भ में पल रहे बच्चों की मौत भी हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं से सतर्क रहने और खुद को एडीज मच्छरों से बचने और संक्रमण के लक्षण होने पर डॉक्टरों को दिखाने का आग्रह किया।

Exit mobile version